लॉस वेगस
क्या आप दुनिया के सबसे कीमती गोल्फ क्लब में ज़िंदगी का एक हसीन दिन बिताना चाहते हैं। अगर हां, तो इसके लिए आपको जाना होगा, लॉस वेगस।
टॉम फैजियो का डिजाइन किया यह गोल्फ कोर्स ख़ुद में खास है, क्योंकि इस डिजाइन के अभी तक सिर्फ दो गोल्फ कोर्स ही बनाए गए हैं। इतना यूनीक गोल्फ कोर्स डिजाइन करने के लिए टॉम को गोल्फ कोर्स सुपरीटैंडेंट ऑफ अमरीका की तरफ से ओल्ड टॉम मॉरिस के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
एक दिन की 20 हजार की राइड में ऐसी क्या खास ट्रीटमेंट दी जाएगी? जब आप इस गोल्फ कोर्स में पहुंचेंगे, तो कोर्स तक ले जाने के लिए आपकी सेवा में लिमोजिन कार पेश की जाएगी। कोर्स में आपके पास अपना पर्सनल कैडी होगा, जो गोल्फ खेलने के बारे में आपको सलाह देगा।
अनोखे तरीके से डिजाइन किए यहां के 18 होल्स आपको गोल्फ खेलने का असली मजा देंगे। हां अगर आपको एक दिन के लिए 20 हजार रुपए खर्च करना थोड़ा ज्यादा लगता है, तो आप यहां बने कैसीनो में अपनी किस्मत अजामा सकते हैं। हो सकता है कि 20 हजार खर्च करने के बाद आप कैसीनो से इससे ज्यादा रकम जीत लें।