HomeNewsNational National

दादी की हत्या

कोल्हापुर. गुरुवार को 21 अभिषेक पाटिल ने अपनी दादी को जान से मार डाला। बेचारी दादी को सिर्फ इतना ही कसूर था कि वे अभिषेकको अश्लील और हॉरर फिल्में देखने से मना करती थीं।

67 वर्षीय शांताबाई का सिर अभिषेक ने पत्थरों से फोड़ दिया। अभिषेक ने अपना जुर्म कबुलते हुए कहा कि उसे अपने भाई के साथ रुम शेयर करना पड़ता था और कुछ दिनों पहले उसकी दादी भी साथ रहने आ गई थी। वे मुझे प्रोन फिल्में देखने नहीं देती थी। मुझे बहुत गुस्सा आता था।

कोल्हापुर के एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक ने पहले कुछ और ही बताया था लेकिन बाद में सबूतों के आधार पर हमने इससे सच उगलवाया।पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने अपने भाई पर भी हमला किया था ताकि ऐसा लगे कि किसी बाहरी आदमी ने यह सबकुछ किया है। पुलिस ने कहा कि अभिषेक अभी जेल में है और हम केस की जांच कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: