Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty ट्रेंड
महिलाओं में सूटों के डिजाइनों का ट्रेंड लगातार चेंज हो रहा है। इन दिनों सबसे ज्यादा सूटों के गले के आगे की बजाय पीछे डिजाइन बनवाने का ट्रेंड चल रहा है। इस वर्क के साथ वे गला काफी डीप रखवाती हैं।
पीछे के डिजाइनर गले का रिवाज इसलिए चला क्योंकि आगे के गले का वर्क तो दुपट्टे में छिप जाता है, यदि पीछे के गले पर वर्क होगा तो वह साफ दिखेगा।
इसमें बस एक बात का ख्याल रखना होता है कि महिलाओं को इस तरह के डीप गले पहनने से पहले पार्लर जाकर बैक पर ब्लीच करवानी चाहिए। इससे बैक का कलर कहीं से डार्क व कहीं से लाइट नहीं होगा। एक जैसा कलर होगा ऐसे में डीप गला पहना हुआ बहुत अच्छा लगेगा। इस गले का फैशन माधुरी दीक्षित के पहनने से शुरू हुआ था।