HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

घर बचाने के लिए बच्चों की गांधीगिरी

गुड़गांवअपने आशियाने को अधिग्रहण की मार से बचाने के लिए न्यू पालम विहार के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बुधवार को गांधीगिरी का सहारा लिया। द्वारका से खेड़की दौला तक निर्मित होने वाली नार्दर्न पेरिफेरल रोड के खिलाफ बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया। हाथों में गुलाब व गले में प्लग कार्ड लिए बच्चे डीसी से गांधीगिरी स्टाइल में मिले।

बच्चों ने डीसी राकेश गुप्ता को फूल दिए और अपील की कि उनके घरों को उजड़ने से बचाया जाए। इस रोड़ के दायरे में न्यू पालम विहार के २५क् से भी अधिक मकान आ रहे हैं। प्रशासन ने इन मकानों का अधिग्रहण करने के नोटिस भी जारी कर दिए हैं। न्यू पालम विहार संघर्ष समिति ने नार्दर्न पेरिफेरल रोड के विरोध में प्रदर्शन किया। कश्मीरी मूल के सातवीं क्लास के छात्र राजेश का कहना था कि पहले कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा था और अब उसके आशियाने पर फिर से संकट है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: