मुम्बई. महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गुरूवार पुलिस ने प्रतिबंधित स्टूटेंड इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया ।
पुलिस के अनुसार दोनों का संबंध सिमी के प्रमुख सफदर नागौरी से है। मुम्बई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) राकेश मारिया ने बताया, "दोनों सिमी कार्यकर्ताओं का संबंध मुम्बई में 11 जुलाई 2006 को हुए सिलसिलेवार रेल विस्फोट से हो सकता है।"
गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान 37 वर्षीय इरशाद सलीम खान और इशरार अहमद अब्दुल हमीद टेलर 38 वर्षीय के रूप में किया गया है।
पुलिस ने दोनों युवकों को अपराध निरोधक दस्ता के हवाले कर दिया है। पुलिस प्रमुख मारिया ने बताया, "इरशाद 2001 में सिमी के महाराष्ट्र यूनिट का प्रमुख रह चुका है।"