नई दिल्ली. मंहगाई दर के ताजे आंकडे़ आने के बाद भाजपा ने यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंहगाई दर रोकने में सरकार बुरी तरह से फेल हो गई है।
भाजपा ने कहा कि बढ़ती मंहगाई दर यूपीए सरकार के चार सालों के कार्यकाल की असफलता को दर्शाता है।
भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि मंहगाई दर 7.40 पर पहुंच गई है इससे सिद्ध होता है कि सरकार की आर्थिक नीतियां कारगर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की क्रुरता की वजह से आमआदमियों लहुलुहान हो गया है। यह उस सरकार की नीतियों का नतीजा है जिसके प्रधानमंत्री खुद ही एक अर्थशास्त्री हैं।