यमुनानगर
आधुनिक विचारों के साथ भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली समीरा सलूजा का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट (हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड) चेयरमैन, जानी मानी समाज सेविका और ओरियंटल इंजीनियरिंग की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समीरा सलूजा ने मुंबई से लॉ में स्नातक किया है।
समीरा ने एयर इंडिया में एयर होस्टेस से करियर की शुरूआत की। शादी के बाद इन्होंने जगाधरी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने ओरियंटल इंजीनियरिंग के मालिक रमन सलूजा से शादी की और पूर्णत: हरियाणा को ही अपनी कर्मभूमि बना लिया। १९९४-९५ में डिस्ट्रिक्ट बार काउंसिल की जनरल सेकेट्ररी भी रहीं। उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
समाज सेवा को बनाया मिशन
समीरा सलूजा का समाजसेवा का सफर १९८३ से मुम्बई के चर्च गेट रेलवे स्टेशन पर आयोजित रक्तदान शिविर से शुरू हुआ। वे वर्ष १९९३-९४ में दहेज उन्मूलन बोर्ड सलाहकार समिति, महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरोधक सेल और जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की सदस्य रहीं। २क्क्३-क्४ में कष्ट निवारण समिति पंचकूला, लेबर कमेटी सीआईआई हरियाणा की सदस्य और इसी वर्ष वह यमुनानगर-जगाधरी चैंबर आफ कामर्स और इंडस्ट्रीज के एक्साइज सेल्ज टैक्स और इंफोरमेशन की चैयरमेन रहीं। वर्ष २क्क्५-क्६ में एडवाइजरी कमेटी पंचकूला की सदस्य रहीं। वर्तमान में समीरा समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन हैं। साथ ही दयानंद एजुकेशन ट्रस्ट की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की सदस्य हैं। यह संस्था गरीब और अनाथ बच्चों के लिए स्कूलों का संचालन करती है।