जालंधर वर्षो पहले वतन में घर-जमीन बेचकर विदेशों में सैटल हो चुके पंजाबियों के लिए रीयल एस्टेट मार्कीट एक बार फिर सर्विस प्रोवाइडर बने है। अब वर्षो बाद देश में छुट्टियां या कुछ महीने बिताने आने वालों को यहां पहुंचने से पहले अपना वैल फर्निश्ड हाउस मिलेगा। इसके लिए उन्हें यहां आने से पहले रिश्तेदारों या परिचित लोगों की मदद से मकान खरीदने या हायर करने की जरूरत नहीं रहेगी। रीयल एस्टेट ग्रुप विदेश से ही आपके सपनों के आशियाने की डील करवाएंगे।
मार्कीट में एनआरआईज को रैंट पर कोठी प्रोवाइड करवाने व केयरटेकर प्रोवाइड करवाने के बाद रीयल एस्टेट कारोबारियों का नया लाभकारी कान्सैप्ट है, जिसे दोआबा में सफलता मिलने लगी है।
पंजाबियों का दिल जब भी देश आने को करता है, तो उन्हें अपने घर में वापस न लौटने का मलाल रहता है। ऐसे में वे या तो आने से पहले अपने किसी रिश्तेदार या परिचित की मदद से मकान खरीदते हैं या वे कुछ दिन परिचितों के पास रहकर ही लौट जाते हैं। कुछ ज्यादा पैसा खर्च कर होटल या रैंट पर हाउस हायर कर लेते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा।
यूके व कैनेडा में सर्विस शुरू
प्रदेश में ग्रुप हाऊसिंग प्रोजैक्ट्स चलाने वाले इंटरनैशनल ब्रांड जिनमें एसआर, फॉरटेस्ट इस योजना को पहले ही विदेशों में चला रहे हैं। अब जालंधर बेसड पीपीआर ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन्स, हैमिल्टन ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन्स के आलावा होशियारपुर से जुड़े पांदी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन्स ने ये योजना शुरू की है। वहीं जमीन जायदाद डॉट कॉम के एमडी इंदरपाल थ्रू वैबसाइट इस प्रोजैक्ट को पहले से चला रहे हैं।
साल भर से चल रहे उनके इस प्रोजैक्ट से पर्ल हाइट साइट सेल हुई। पीपीआर ग्रुप ने लैस्टर (यूके) में सर्विस प्रोवाइडर व कंस्लटेंसी ऑफिस खोला है, जबकि हैमिल्टन ग्रुप ने कैनेडा व इंग्लैंड में रैड पल्र्स नाम से ऑफिस खोला है। होशियारपुर के ग्रुप ने भी यूके में ऑफिस खोला है। हैमिल्टन ग्रुप इस प्रोजैक्ट के जरिए करीब 8 फ्लैट व मकान, जबकि पीपीआर ग्रुप 10 हाउस सेल कर चुका है।
इन दोनों ग्रुप्स के कंस्लटेंट इन्हीं ग्रुप्स के प्रोजैक्ट्स के लिए सेल कर रहे हैं, जबकि पांधी ग्रुप गुरदासपुर, होशियारपुर व नवांशहर जिलों में कई प्रोजैक्ट्स के लिए सेल-प्रचेज का काम कर रहा है। अपने द््रवारा खरीदकर दी गई प्रापर्टी को एनआरआईज के वापस लौटने पर ये सर्विस प्रोवाइडर सेल भी करवाएंगे। वहां सीडीज, प्रोजैक्टर व साइट प्लान की मदद से प्रापर्टी दिखाई जाती है।
जालंधर आने वाले एनआरआईज अकसर यहां आकर घर न मिलने को समस्या मानते थे। इसलिए उनसे मिली फीडबैक से ही यूके में यह सिस्टम शुरू किया गया है। इसे शुरू किए अभी महीना भर ही हुआ है, मगर अभी से रिस्पांस मिलना शुरू हो गया है। विदेशों में बैठे पंजाबियों को ऐसी सुविधाएं चाहिए होती हैं, बस उन्हें तो किसी सर्विस प्रोवाइडर की जरूरत होती है। इसी जरूरत को हम पूरा कर रहे हैं। - राजन चोपड़ा, एमडी पीपीआर ग्रुप।
हमारा प्लान भविष्य में और देशों में भी ऐसे ऑफिसेस खोलने का है।
- राकेश सभ्रवाल, चेयरमैन, हैमिल्टन ग्रुप।
मैं एक पूरा प्रोजैक्ट इस तरीके से सेल कर चुका हूं। यूके के वैस्ट मिडलैंड से यह प्रोजैक्ट चलाया जा रहा है। हमारी वैबसाइट इसमें बेहद ही हैल्पफुल साबित हो रही है। - इंदरपाल, एमडी, जमीनजॉयदाद.डॉट कॉम।