HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

यूं ही करें प्रयास, बदल जाएगी जिंदगी

जालंधर.यूथ को जिंदगी जीने के अंदाज से रू-ब-रू करवाने के लिए लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में वीरवार से ‘आर्ट आफ लिविंग’ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वल्र्ड एलायंज फार यूथ एम्पावरमैंट का विशेष सहयोग रहा। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस कैंप में 3000 युवा भाग ले रहे हैं। इनमें से 600 लोग होशियारपुर, लुधियाना और अमृतसर से भी पहुंचे हैं। आर्ट आफ लिविंग के इस कोर्स में यूथ को एम्पावरमैंट और स्किल्स के बारे में जानकारी दी गई है। आईआईटी मुंबई से ग्रैजुएट खुरशेद बाटलीवाला और दिनेश घोड़के ने इस कोर्स में यूथ का मार्ग दर्शन किया।

इसकी शुरूआत में वार्म अप सैशन किया गया, जिसमें योग और सांस लेने की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद स्टूडैंट्स को सुदर्शन क्रिया करवाई गई। स्टूडैंट्स को कोर्स को कोर्स नहीं बल्कि रूटीन में हासिल करने वाली बातें या रूटीन क्रिया समझने का आह्वान किया गया। खुरशेद बाटलीवाला ने बताया कि स्ट्रैस से बचने के लिए इस तरह की वर्कशाप में यंगस्टर्स को हिस्सा जरूर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योग का उद्देश्य खुश रहना और दूसरों को खुश रखना है। इससे नैगेटिव एनर्जी को बाहर निकाला जाता है, जिससे स्ट्रैस खत्म होता है। इसी के साथ लाइफ में आने वाली मुश्किलों से लड़ने की एनर्जी भी मिलती है। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे व समाजिक बुराइयों से दूर करना व विकासशील सोच के लिए उनमें नए ज्ञान का प्रसार करना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: