नई दिल्ली. मंहगाई दर पर भाजपा पार्टी के आलोचनाओं का मजाक उड़ाते हुए लालू यादव ने कहा कि इसके पीछे भाजपा प्रायोजित कारोबारियों का हाथ है।
लालू ने कहा कि छठें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद जिस तेजी से मंहगाई दर में वृद्धि हुई है उसकी जांच होनी चाहिए। लालू ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद से ही मंहगाई दर में वृद्धि क्यों हुई। कॉमोडिटी की कमी नहीं है लेकिन फिर भी लोगों को ज्यादा पैसा क्यों देना पड़ रहा है। इसके पीछे भाजपा पार्टी का हाथ है।
लालू ने कहा कि भाजपा हमें चुनाव में हराने के लिए कुछ भी कर सकती है। लालू ने कहा कि मंहगाई वृद्धि के लिए भाजपा सरकार की आलोचना कर रही है जबकि वे खुद भाजपा शासित राज्यों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।