HomeBusinessCorporate Corporate

विलंब से जारी होंगी आईआईएम की प्रवेश सूची

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण को वैध करार दिए जाने के बाद देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों की दुविधा जारी है।

देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थान आईआईएम-ए के अगले शैक्षणिक सत्र की प्रवेश सूची जारी होने में एक सप्ताह से अधिक का विलंब हो सकता है। यह बात संस्था के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कही गई।

आईआईएम-ए के डॉयरेक्टर समीर बरुआ ने कहा कि अब सूची जारी होने में एक सप्ताह से अधिक विलंब हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्रीमी लेयर के संबंध में दिए गए निर्णय को लागू करने की राह में अभी कई दुविधाएं हैं।

शुरुआत में ऐसा लगा था कि एक सप्ताह के भीतर ही सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, लेकिन अब यह संभव नहीं लगता। संस्था इस समय कोर्ट के आदेश की कॉपी का गहन अध्ययन कर रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: