HomeBusinessCorporate Corporate

एलआईसी का 10 हजार करोड़ का इक्विटी निवेश

मुंबई. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारतीय शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में सबसे बड़े निवेशक के रूप उभरी है। एलआईसी ने इस दौरान भारतीय इक्विटी में 10,000 करोड़ रुपए का निवेश कर शेयर बाजार को बुरी तरह गिरने से बचाया है। एलआईसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनवेस्टमेंट एस सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस साल में एलआईसी का कुल वाषिर्क निवेश 1 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग इंडस्ट्री में रिकार्ड निवेश करने वाली एलआईसी सरकारी नीतिगत घोषणाओं के प्रकाश में स्टील क्षेत्र में भी निवेश पर संभावनाएं तलाशेगा।

सरकार ने कहा कि एलआईसी प्रगतिशील उद्योग व अच्छे बुनियादी घटकों वाली कंपनियों में निवेश करने में रुचि रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौथी तिमाही के नतीजों में कारपोरेट जगत 16-18 प्रतिशत की वृद्धि दर बरकरार रखने में सफल रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: