HomeBusinessCorporate Corporate

मोबाइल पर बीमा

नई दिल्ली. phoneअभी तक आदमी, जानवरों, गाड़ियों आदि पर बीमा होता था लेकिन अब मोबाइल पर भी बीमा होगा। मोबाइल कंपनी एलजी इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ग्राहको के मोबाइल फोन सेटों का बीमा करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

एलजी समूह के प्रमुख अनिल अरोड़ा ने बताया कि यह समझौता 1 अप्रेल के बाद खरीदे गए एलजी केजीएसएम मोबाइल फोन सेटों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को इस बीमा पर कोई अतिरिक्त धन नही देना पड़ेगा।

अरोड़ा ने बताया कि बीमे की अवधि मोबाइल सेट के खरीदे गए समय से एक वर्ष तक लागू रहेगी। मोबाइल बीमा होने के बाद मोबाइल फोन सेट मालिकों की चिंता दूर हो जाएगी। इसलिए कंपनी ने मोबाइल थैफ्ट इंश्योरेंस प्लान पेश किया है।

मोबाइल बीमा के लागू हो जाने के बाद अगर मोबाइल चोरी हो जाती है तो ग्राहक को पुलिस में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के अंतर्गत एफआईआर लिखवानी होगी। और इसके बाद पूरी जांच करने के बाद केवल 15 दिन के अंदर ही ग्राहक को मोबाइल की पूरी कीमत अदा की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: