HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

लोहा और खाद्य तेल के भाव दोगुने

जयपुर. पिछले तीन साल पूर्व के भावों की तुलना करें, तो गेहूं 50 एवं दालें 30 फीसदी महंगी हुई हैं। खाद्य जिंसों के मुकाबले लोहा, सीमेंट और खनिज धातुओं के भावों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेल और लोहा-इस्पात के भाव करीब दोगुना तक उछले हैं।

बाजार विश्लेषक महंगाई की दर को उम्मीदों से बहुत अधिक मान रहे हैं। खाद्य तेलों की कीमतों को काबू में करने के लिए सोयाबीन और पाम तेल आयात को शुल्क मुक्त किए जाने का थोड़ा ही असर दिखा और आयातित खाद्य तेल के दाम पांच फीसदी नीचे आए।

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष सेवाराम बत्रा के अनुसार महंगाई की जड़ खाद्य जिंसें नहीं, लोहा व इस्पात हैं। चीनी के भाव तो पिछले सालों की तुलना में नीचे चल रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: