HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

..जब लोगों ने ढहाईं अपनी दीवारें

बिलासपुर. नगर निगम के अतिक्रमण निवारण अमले ने टिकरापारा में लेबर उपलब्ध कराकर आपसी सहमति से छह मकानों की बाउंडीवाल ढहा दी। सड़क सीमा में आ रहे दो मकानों व दुकानों को ढहाने चर्चा कर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

टिकरापारा में एमआईसी सदस्य की बाउंड्रीवाल ढहाने के बाद अब निगम प्रशासन द्वारा आपसी सहमति से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत अतिक्रमण निवारण अमले ने आज ऐसे मकानों के स्वामियों को लेबर उपलब्ध कराकर आपसी सहमति से ६ मकानों के सामने की बाउंड्रीवाल को ढहा दिया।

निगम के अतिक्रमण निवारण अमले के अधिकारी सीके मानिक ने बताया कि रेलवे के एक रिटायर्ड अफसर व इसी से लगी एक 170 फीट की बाउंड्रीवाल, एमआईसी सदस्य की बाउंड्रीवाल का बचा हुआ हिस्सा, एक व्यवसायी व एक बाड़े के मकान का एक-एक कमरा व एक परिवार की दो दुकानें सड़क सीमा में आ रही हैं, जिनका हटाया जाना अनिवार्य है। इसके बाद इस सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि करीब सात-आठ माह से नगर निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को शिव टाकीज तिराहे से लेकर जगमल तिराहे तक चालीस फीट सड़क और सड़क के दोनों किनारे पर नाला निर्माण का ठेका दिया गया था। इसके लिए मामा-भांजा तालाब से लेकर झाझड़िया भवन तक के कुछ झोपड़ियों को ढहाना पड़ा, लेकिन इस भवन के आगे दो साल से नापजोख व मार्किग-मार्किग का खेल चल रहा है। नाराज मुहल्लेवासियों ने हाल ही में एक भवन के लोकार्पण के दौरान नगरीय एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल का घेराव कर नारेबाजी की।

मुहल्लेवासियों ने बताया कि कैसे सात-आठ माह से नागरिक विकास का दंश झेल रहे हैं। बारिश में कीचड़ के बाद अब शेष महीनों में धूल खाने विवश हैं। मंत्री ने इस शिकायत पर कि एमआईसी सदस्य की बाउंड्रीवाल व ओहदेदार लोगों के मकानों को बचाने के लिए पक्षपात किया जा रहा है, एमआईसी सदस्य को फटकारा, तब कहीं उनकी सहमति पर निगम के अतिक्रमण अमले ने उनके मकान की बाउंड्रीवाल ढहाकर इस अभियान को फिर से शुरू किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: