HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

छात्रों ने बनाई ‘सोलर कार’

तखतपुर. carपालीटेक्निक तखतपुर के मेकेनिकल छठवें सेमेस्टर के पांच छात्रों ने कुछ नया करने की ठानी। उनके दिमाग में बात आई सोलर कार बनाने की । इसके लिए छात्रों ने पहले विभाग के प्रोफेसर एमएच सोनी व प्राचार्य आईसी भारती से मार्गदर्शन मांगा। इसके लिए दोनों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

माडल बनाने के लिए पांचों छात्र अभयधुरी, नारायण कश्यप , नंद किशोर साहू, दिनेश केंवट व सुभाष परगनिया ने आवश्यक कल पुर्जे व सामान जुटाने में लग गए। माडल में लगे सभी सामान स्थानीय स्तर पर जुटाए गए हैं व इसे तैयार करने में लगभग एक माह का समय लगा है। यह कार सोलर माडच्यूल की सहायता से सूर्य की रोशनी से उर्जा संग्रहित कर दौड़ती है।

सूर्य से ऊर्जा नहीं मिलने की स्थित में यह बैटरी में संग्रहित उर्जा से चलेगी। इसकी लंबाई एक मीटर व चौड़ाई पौन मीटर के लगभग है। इसमें पहिए फाइबर के लगाए गए हैं व इसका वजन 25 किलो है। छात्रों ने बताया कि सिंगल सीटर यह कार 4 घंटे बैटरी चार्ज करने पर 15 कि.मी. तक चल सकती है व किसी प्रकार का खर्च नहीं आता। इसमें 12 बोल्ट की एक बैटरी लगाई है, बैटरी की संख्या बढ़ाकर इसकी क्षमता में वृद्धि की जा सकती है।

कार की स्पीड 15 कि.मी. प्रति घंटा है। बदली, बरसात की स्थिति में इसकी बैटरी बिजली से भी चार्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदूषण मुक्त, बिना आवाज किए चलती है। साथ ही मेंटनेंस की भी बहुत कम आवश्यकता होती है व इसका दाम भी कम है। इस उपलब्धि की प्राध्यापक आशीष सग्गर, सुधीर पांडेय, दीपेंद्र कश्यप, योगेंद्र आदित्य विमल खरे ने सराहना की है छात्रों ने काफी अथक प्रयास कर माडल सोलह कार तैयार की है। इसके लिए उन्हें पर्याप्त सहयोग दिया गया है। उनकी यह उपलब्धि सराहनीय है।
-आई. सी. भारती प्राचार्य शा.पाल. तखतपुर

यह हमारे कालेज के लिए निश्चित तौर पर उपलब्धि है, यह माडल अभी हमारे कालेज में है। भविष्य में इसे किसी प्रदर्शनी में रखने का प्लान है।
-एमएच सोनी,वरिष्ठ व्याख्याता, मेकेनिकल विभाग शासकीय पालीटेक्निक कालेज तखतपुर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: