HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

इंटरनेट लॉटरी से करोड़ों की धोखाधड़ी

जयपुर. राजस्थान सहित देश के कई शहरों में इंटरनेट लॉटरी के माध्यम से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए ठगने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 11 लोगों को शुक्रवार सुबह यहां गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी जयपुर के रहने वाले हैं। गिरोह के कर्ता-धर्ता मुंबई व विदेशों में रहते हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के डीआईजी ए. पोन्नुचामी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मालवीय नगर निवासी मुकेश कुमार लालवानी,

मानसरोवर निवासी दिनेश थदानी, आदर्श नगर निवासी राजेश गिदवानी, दिल्ली बाइपास वनविहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ, रामगंज फूटाखुर्रा निवासी बंटी उर्फ रूपकुमार सैनी, सूरजपोल अनाजमंडी निवासी साबिर, मालवीय नगर निवासी जितेंद्र टेकवानी, आशीष शर्मा उर्फ मोंदी, घाटगेट निवासी राकेश सिंह, मानसरोवर अग्रवाल फार्म निवासी रूपेश अग्रवाल व घाटगेट पुलिस चौकी निवासी मुकेश मीणा हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।

ऐसे खुला राज >>

धोखाधड़ी के शिकार बीकानेर निवासी नीरज भटनागर से आरोपियों ने 8 लाख 50 हजार ब्रिटिश पौंड का ईनाम देने के एवज में अलग-अलग बार 77,825 रु. वसूले। इसकी शिकायत भटनागर ने 19 मार्च को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को की। जांच में सामने आया कि भटनागर से आईसीआईसीआई बैंक के 5 खातों में राशि जमा कराई गई।

खातों की जांच की गई तो आरोपियों के नाम सामने आते गए। इनमें से तीन खाते जयपुर के व एक-एक जिंद हरियाणा व मुंबई के हैं। जयपुर के खाते वर्तमान में उपयोग नहीं करना पाया गया, लेकिन ये मुकेश लालवानी (श्रीगणोशम गारमेंट्स), आशीष शर्मा (सेव डिजाइन) व मोहम्मद आसिफ (शिरीन हैंडीक्राफ्ट) के होना पाए गए। इस पर जांच की तो कई लोगों के नाम सामने आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: