मुंबई.
विवादों के कारण हर्षिता सक्सेना ने फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2008 का खिताब लौटा दिया है। अब वड़ोदरा की तन्वी व्यास को इस खिताब से नवाजा गया है।
तन्वी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्लैडरैग्स ने हर्षिता के खिताब जीतने पर आपत्ति जताई है, इसलिए वह इसे लौटा रही हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया स्पर्धा के अधिकारियों से माफी मांगी।
ग्लैडरैग्स ने दावा किया कि हर्षिता का उनके साथ दो साल का कांट्रैक्ट था, जिसके कारण वह स्पर्धा में भाग नहीं ले सकती थी। हर्षिता ने कहा कि उसने कांट्रैक्ट खत्म होने की तारीख जानने के लिए संपर्क किया था, लेकिन ग्लैडरैग्स ने मुझसे बात ही नहीं की।