बीकानेर. पुन: वेतन निर्धारण की मांग को लेकर बीएसएनएल एवं केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी सात मई को हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी बीएसएनएल एम्लाइज यूनियन, बीकानेर के जिला प्रवक्ता ताहिर हुसैन ने दी है। उन्होंने बताया कि वेतन पुन: निर्धारण मामले में डीपीई के दिशा-निर्देशों के बावजूद देरी की जा रही है जो कर्मचारी विरोधी है।
केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की मीटिंग में ट्रेड यूनियन ने निर्णय लिया है कि एकता व मांगों के समाधान के लिए राष्ट्रीयस्तर पर एक दिवसीय हड़ताल रखी जाएगी। हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। यूनियन के अध्यक्ष कमलसिंह गोहिल ने जिला सचिव हेमनाथ सिद्ध को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर हड़ताल को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।