HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एससी छात्रों को मैडिकल कॉलेजों में फीस से छूट

चंडीगढ़पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों, जिन्हें मैट्रिक के बाद वजीफा मिलता है, से मैडिकल, डैंटल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक कॉलेजों में लगने वाली ट्यूशन और वापस न किए जाने योग्य फीस न लेने का फैसला किया है। इस संबंधी राज्य के सभी सरकारी और निजी मैडिकल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, डैंटल और नर्सिग कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कॉलेजों को यह फीस सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से उन संबंधित कॉलेजों को दी जाएगी जिनमें विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। मैडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च मंत्री तीक्ष्ण सूद, ने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों की कमजोर वित्तीय स्थिति को देखते हुए किया है। योग्य अनुसूचित जातियों के विद्यार्थी यह फीसें आदि देने से असफल होने के कारण दाखिले से वंचित रह जाते हैं।

फैसले को संस्थाएं बनाएंगी प्रॉसपैक्ट्स का हिस्सा अब संबंधित संस्थाओं द्वारा योग्य विद्यार्थियों को दाखिल करने के बाद पंजाब सरकार से फीस और छात्रवृत्ति की वसूली की मांग की जाएगी। विभाग के सचिव जगजीत पुरी ने बताया कि इस संबंधी बाबा फरीद मैडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, मैडिकल एजूकेशन विभाग के डायरैक्टर सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह इस फैसले को अपनी संस्थाओं के प्रॉसपैक्ट्स का एक हिस्सा बनाएं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: