भोपालराज्य घुड़सवारी अकादमी के लिए खेल विभाग ने तीन घोड़े और खरीदे हैं। अब घोड़ों की संख्या 10 हो गई है। सात घोड़े अकादमी शुरू हुई थी तभी खरीद लिए थे।
सभी घोड़ों को राज्य घुड़सवारी अकादमी गौरागांव में रखा गया है। नए खरीदे गए तीन घोड़ों में से दो देहरादून और एक जयपुर से खरीदा है। प्रोगेट नस्ल के यह घोड़े प्रशिक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि अकादमी के खिलाड़ियों ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते।