HomeNewsNational National

पानी पर साईकल चलाएंगे जादूगर पीसी सरकार

कोलकाताप्यार की निशानी ताजमहल व लंबी दूरी की ट्रेन को देखते ही देखते गायब कर देने वाले जादूगर पी.सी. सरकार अब पानी की सतह पर साईकल चलाकर लोगों को दंग कर देने वाले हैं। मशहूर जादूगर व उनकी बेटी मेनका जल्द ही इस इस खेल को बड़े पैमाने पर दिखाने वाले हैं।

गौरतलब है कि टीवी चैनलों पर पानी के अंदर चलती कार को देख कर इनके दिमाग में इस करतब को करने का विचार आया। सरकार ने कहा, ‘हमने पढ़ा है कि हमारे महापुरुष पानी पर चलते थे, अकसर हम इन बातों को कल्पना मानते हैं। पर जो भी हो, इन बातों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। आखिरकार इस बारे में मैंने मेनका से बात की और हमने इसे साकार करने की सोची।’

शांत पानी में दिखाएंगे करतब

सरकार ने कहा कि इस करतब के लिए किसी भी तरह के साईकल का इस्तेमाल किया जाएगा और इसे झील, नदी और यहां तक कि समुद्र में भी दिखाया जाएगा। लेकिन पानी अरब सागर जैसा शांत होना चाहिए न कि बंगाल की खाड़ी जैसा जहां भीषण लहरें होती हैं। उन्होंने कहा कि इस करतब को दिखाने के लिए हमें मौसम का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि मौसम के कारण भी पानी में कई बार हलचल पैदा होती है।

भौतिकी सिद्धांत पर आधारित

सरकार ने कहा कि इस तरह के करतब भौतिकी के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। इसमें जादू नहीं होता, यह विज्ञान के कारण ही संभव होता है। वहीं, मेनका ने कहा कि इस करतब को हम डल झील, अरब सागर व कई नदियों पर दिखाने की योजना बना रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले वर्ष 1992 में सरकार ने पश्चिम बंगाल के खाना जंक्शन के पास कई लोगों की मौजूदगी में हावड़ा-अमृतसर मेल को अचानक गायब कर दिया था। इसके अलावा वर्ष 2000 में ताजमहल को भी कुछ समय के लिए गायब कर दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: