HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

परीक्षा देने जा रही छात्रा का अपहरण

सीकर. दो दिन पहले थोई इलाके में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा का सरेराह अपहरण कर लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आदतन अपराधी है, जिसने दो दिन तक छात्रा से ज्यादती की।

एसएचओ थोई श्रीचंद चौधरी ने बताया कि सत्रह वर्षीया छात्रा अपने भाई के साथ दसवीं की परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान बंध्यावाली ढाणी तन आसपुरा का प्रकाश जाट (23) पुत्र घासीराम बोलेरो गाड़ी से आया। आरोपी ने उसके भाई को धक्का मारकर छात्रा को जबरन जीप में डाल लिया।

परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर उसे तलाश किया, बाद में पुलिस को सूचना दी। दस अप्रैल की दोपहर लड़की के पिता की रिपोर्ट के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम कई जगह भेजी गई।

आरोपी के मोबाइल को ट्रेस किया। शुक्रवार दोपहर रिको औद्योगिक क्षेत्र अजीतगढ़ के पास आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। वह छात्रा को शाहपुरा ले जाने की फिराक में था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि वह छात्रा को खाटू व जयपुर लेकर गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: