फरीदाबाद. फरीदाबाद में पलवल के पास फुलवाड़ी गांव में एक दस वर्षीय छात्र ने अपने घर में पिस्तौल से गोली मार कर अत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कक्षा चार में पढ़ने वाला कृष्ण ने जिस वक्त खुद को गोली मारी उस समय वह घर में अकेला था।
इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पिस्तौल किसकी थी व आत्महत्या का कारण क्या था। पड़ोसियों द्वारा बच्चे को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।