HomeHealth Health

फलों और सब्जियों को धोना ही पर्याप्त नहीं

वाशिंगटन. हमेशा से कहा जाता रहा है कि फलों और सब्जियों को धोकर खाना चाहिए लेकिन इनमें छुपे छोटे जीवाणुओं की सफाई के लिए केवल इतना पर्याप्त नहीं है।

अमेरिकन कोमिकल सोसाइटी की 235वीं राष्ट्रीय सम्मेलन में इस अध्ययन के निष्कर्ष कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किये गये।

शोधकर्ताओं ने बताया कि ये छोटे-छोटे जीवाणु पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और दूसरी सब्जियों में छिपे रहते हैं जिन्हें हमारी आंखें देख नहीं पाती।

कीट समुदाय के इन जीवाणुओं को बायो-फिल्म्स के नाम से जाना जाता है। इनमें ईककोली और सेलमोनेला जैसे जीवाणुओं का संक्रमण तेजी से फैलता है और ये जीवाणु खुद को बचाने के लिए फलों और सब्जियों का सहारा लेते हैं।

अमेरिका के कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने ईकोली और सेलमोनेला जैसे जीवाणुओं को निष्क्रिय करने वाली तकनीकी की खोज कर ली है जिससे खाद्य पदार्थो में छिपे इन जीवाणुओं को पनपने से रोका जा सकेगा।

शोधकर्ता क्रिस्टाइन ब्रून का कहना है, ‘‘60 से 90 फीसदी उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने परिष्कृत खाद्य पदार्थों को ही खरीदने के प्रति अपनी रुचि दिखाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: