बीजिंग . तिब्बत को चीन का अभिन्न अंग बताते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और कट्टरपंथी गुठो के खिलाफ लड़ाई में चीन को पूरा समर्थन देगा।
मुशर्रफ ने कहा कि चीन की राष्ट्रीय एकता बनाए रखने में हम उनकी पूरी मदद करेगें। अपनी चीन यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति हू जिंटो के साथ बातचीत के दौरान मुशर्रफ ने कहा कि हम बीजिंग ओलंपिक को राजनीतिक रंग देने के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक मशाल यात्रा को सफल बनाने के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि ओलंपिक मशाल 16 अप्रैल को इस्लामबाद पहुंचेगी। चीनी मीडिया में आई खबरों के अनुसार परवेज मुशरर्फ ने चीन की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।