HomeNewsNational National

तिब्बत विरोध पर प्रतिबंध नहीं: भारत

नई दिल्ली. भारत में मशाल यात्रा के दौरान तिब्बतियों द्वारा भारी विरोध की आशंका के बावजूद भी भारत सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि वे तिब्बती विरोध पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी।

चीन द्वारा मशाल यात्रा के दौरान विरोध पर प्रतिबंध लगाने के सवालों का जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि वे तिब्बति शरणार्थियों द्वारा मशाल यात्रा के विरोध पर प्रतिबंध नहीं लगाएगें लेकिन सरकार ने चीन को आश्वासन दिया है कि मशाल यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

चीन के सवालों का जवाव देते हुए भारत ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश हैं इसलिए विचारों की अभिव्यक्ति से किसी को महरुम नहीं किया जा सकता। सरकार ने कहा कि हर किसी को चाहे वो तिब्बती ही क्यों न हो, शांतिपूर्ण ढ़ंग से विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।

दलाई लामा का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि वे हमारे मेहमान हैं यहां तक की कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो कहा कि था कि वे महात्मा गांधी के प्रतिविम्ब हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: