नई दिल्ली.
लगता है कि केन्द्रिय स्वास्थय मंत्री रामदौस और बॉलीवुड स्टारों के बीच छिड़ी जंग जल्द ही थमने वाली नहीं है। स्मोंकिग के लिए शाहरुख खान की जमकर आलोचना करने वाले अंबुमानी रामदौस की नजर अब सैफ अली खान पर है।
रामदौस को धूम्रपान करने वाले और जंक फूड का प्रसार करने वाले एक्चर बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। डॉक्टर रामदौस ने कहा कि फिल्म एक्टर चिप्स खाते हैं और उन्हे हार्ट अटैक भी उनके जंक फूड खाने की आदतों से होता है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा सैफ अली खान की ओर था जो कि एक लोकप्रिय चिप्स का प्रचार करते हैं। कुछ महीने पहले सैफ को हल्का अटैक भी आया था।
रामदौस ने कहा कि ले चिप्स का प्रचार करने वाले एक्टर को हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी। गौरतलब है कि स्मोंकिग को बढ़ावा देने के लिए शाहरुख खान की भी आलोचना की थी। रामदौल ने कहा कि हमारे पास ऐसे आंकड़े है जिससे साबित होता है कि 52 फीसदी बच्चे पहला कश फिल्मी सितारों से प्रभावित होकर ही लगाते हैं।