HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

2 लाख 27 हजार डालर की ब्रा

कुवालालंपुर. लगभग 7,000 माणिकों से जड़ी एक ब्रा और उससे मैच करते हुए हार ने यहां शुरू हुए ‘ट्राइंफ अल्टीमेट सपोर्ट एक्जीबिशन’ में लोगों का मन मोह लिया। इसकी कीमत लगभग दो लाख 27 हजार डालर है।

समाचार पत्र ‘द स्टार’ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 805 ग्राम वजन वाली इस ब्रा में लगभग 7,256 माणिक टांकने में 250 घंटों का समय लगा।

अधोवस्त्र बनाने वाली 122 वर्ष पुरानी कंपनी ट्राइंफ ने इस अवसर पर अपना नया लोगो भी जारी किया। कंपनी के माक्रेटिंग निदेशक लिओ सुन हुआत ने कहा, ‘‘हमें अपना नया लोगो प्रस्तुत करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। इसका सहज रूप आधुनिक तस्वीर पेश करता है जो हमारे लिए एक नये युग का सूत्रपात है।’’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: