News
Indians Abroad Indians Abroad काबुल.
अफगानिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत निमरोज में शनिवार सुबह एक आत्मघाती हमले में तीन भारतीय इंजीनियरों समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मारे गए इंजीनियर सीमा सड़क संगठन के थे।
प्रांतीय गवर्नर गुलाम दस्तगीर आजाद ने बताया कि आत्मघाती हमलावर एक कार से नीचे उतरा और उसने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। पाकिस्तान स्थित अफगान इस्लामिक प्रेस समाचार एजेंसी के अनुसार, आतंकवादी संगठन तालिबान के एक प्रवक्ता ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अफगानिस्तान में सड़क और पुलों के निर्माण कार्य में सीमा सड़क संगठन के करीब 400 कर्मचारी लगे हुए हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उनके परिवारजनों सहित घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।