नई दिल्ली.
लातिन अमेरिकी देशों के साथ संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल आज ब्राजील, मैक्सिको और चिली के दौरे पर रवाना हुई।
पाटिल इन देशों की यात्रा के दौरान वहां की संसदों को संबोधित करेंगी, दो समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगी और उद्योगपतियों से बातचीत करेंगी।
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी, तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रपति को विदा करने के लिए हवाईअड्डा पहुंचे।
ब्राजील मैक्सिको और चिली के राष्ट्रपतियों के आमंत्रण पर राष्ट्रपति की यह यात्रा 13 दिन की है। तीनों देशों में अपने समकक्षों के साथ बैठक करने के अलावा राष्ट्रपति ब्राजील एवं मैक्सिको की संसदों को संबोधित करेंगी, न्यायपालिका के सदस्यों से बातचीत करेंगी, भारतीय समुदाय तथा उद्योगपतियों से बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति के साथ भारतीय उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल गया है।