HomeNewsNational National

मेरे पास है चांद का टुकड़ा!

सूरत (गुजरात)सूरत के आभूषण कारोबारी धीरेन झवेरी ने उनके पास असली मूनरॉक (चांद की चट्टान का अंश) होने का दावा किया है। झवेरी के मुताबिक इसे उन्होंने नासा में चांद का अध्ययन कर रहे जर्मन वैज्ञानिककोलरीन नोलर से प्राप्त किया है। नासा केअपोलो मिशन पर अध्ययन करने वाले नोलर अकेले शोधकर्ता हैं।

बेटी के लिए :

पूर्व में अंतरिक्ष जगत को लेकर कोई रुचि न रखने वाले झवेरी ने बताया कि बेटी शिवांगी की जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए ही उन्होंने अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों का संग्रह शुरू किया। बाद में यही उनका शौक बन गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास ‘मैन ऑन मून’ थीम पर उच्च श्रेणी का संग्रह है।

इनमें पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन (रूस) की सफलता की याद में रूसी सरकार द्वारा जारी किया दस हजार रूबल का एक सिक्का भी है। इसे गागरीन के अभियान संबंधी यान की धातु से ढाला गया था। झवेरी ने बताया कि उनके पास पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, कल्पना चावला तथा सुनीता विलियम्स के फोटो और ऑटोग्राफ भी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: