HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हादसे में भाजपा नेता समेत दो की मौत

जबलपुरबरगी के समीप रैपुरा गांव में छिंडवाड़ा से जबलपुर आ रही इंडिका कार बहक कर पेड़ से टकराकर पलट जाने से छिंदवाड़ा के भाजपा नेता एडवोकेट नारायण सिंह सिकरवार और नीता चौहान नामक महिला की मौत हो गई।

दोपहर 3 बजे के करीब गाय को बचाने के चक्कर में हुए हादसे में 50 वर्षीय नारायण सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 40 वर्षीय नीता चौहान की मौत मेडिकल अस्पताल पहुंच कर हुई। उक्त दोनों को सिर एवं सीने में घातक चोट आई थी। इस दुर्घटना में कार में सवार राखी कोल, दमुआ पंचायत की सचिव हेमलता उइके, चालक नारायण विश्वकर्मा तथा चंद्र प्रभाकर भी घायल हुए हैं।

दुर्घटना के संबंध में घायल चंद्र प्रभाकर ने बताया है कि जिला पंचायत द्वारा सचिवों की नई भर्ती किए जाने के निर्णय के खिलाफ हेमलता उइके एवं उनके वकील नारायण सिंह छिंडवाड़ा से जबलपुर हाईकोर्ट में स्टे लेने के लिए आ रहे थे। रास्ते में गाय के आ जाने के कारण कार चालक नारायण ने एकदम से ब्रेक लगाया तो कार बहक कर पेड़ से टकराकर पलट गई। घायलों को एएसआई गर्ग पुलिस वाहन में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। छिंडवाड़ा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नारायण सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिचित भाजपा नेता मेडिकल अस्पताल पहुंच गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: