इंदौर. मीटरगेज की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कोच की कमी से लोगों को अब राहत मिलेगी। अलग-अलग ट्रेन में आठ नए कोच लगाए जाएंगे। इंदौर-महू के बीच अप-डाउन करने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा।
इसमें इंदौर-महू शटल में एक कोच लगाया जाएगा। अलग-अलग समय पर तीन ट्रेनें चलती हैं, तीनों में यह कोच लगेगा। इसके अलावा 346 महू-रतलाम में 1 कोच, 322 महू-रतलाम फास्ट पैसेंजर में दो कोच, 489 महू-अकोला में 1 कोच, 497 महू-अकोला में 1 कोच और 326 महू-रतलाम में दो नए कोच लगेंगे। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नितिन डेविड ने बताया यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद से कोच बुलवाए हैं।
किस ट्रेन में कितने होंगे
>> महू-शटल में 10 कोच हो जाएंगे, पहले 9 कोच की ट्रेन चल रही थी।
>> ट्रेन नं. 346 महू-रतलाम और 322 में 11 तथा इसी रूट पर चलने वाली 326 में 12 कोच हो जाएंगे।
>> महू-अकोला (489) में नौ तथा (497) में 10 कोच हो जाएंगे।