HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आयुर्वेद डाक्टरों का वेतन बढ़ेगा

रायपुर. शासकीय आयुर्वेद कालेज के डाक्टरों द्वारा वेतन बढ़ाए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने सचिव से कहकर सभी आयुर्वेद डाक्टरों की वेतन विसंगतियां दूर करने जानकारी मांगी है।

शनिवार को शासकीय आयुर्वेद शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डा. सिंह से मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में संघ के संरक्षक डा. डीके तिवारी, प्रांताध्यक्ष डा. डीके कटारिया और उपाध्यक्ष डा. संजय शुक्ला समेत दर्जनभर डाक्टर शामिल थे।

डा. शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री से आयुर्वेद चिकित्सकों का वेतन मेडिकल कालेज के चिकित्सकों के बराबर करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि डाक्टरों की संख्या इतनी कम है कि इससे शासन को किसी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। डा. सिंह ने इस मामले में सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द इस बारे में निर्णय लेने की बात कही।

डाक्टरों को पंचकर्म प्रशिक्षण
डा. सिंह ने डाक्टरों की मांग पर सरकारी अस्पतालों में पंचकर्म प्रशिक्षण दिए जाने की घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि राज्य के शासकीय जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत किए गए आयुर्वेद विंग के डाक्टरों को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में पंचकर्म चिकित्सा के प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: