HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रिलायंस पेट्रोल पंप 15 मई तक होंगे बंद

जयपुर. रिलायंस पेट्रोलपंपों को 1 अप्रैल से बंद करने की घोषणा जमा स्टॉक नहीं बिकने से अब डेढ़ माह के लिए आगे बढ़ गई है। अधिकृत सूत्रों के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप बंद करने के निर्देश 15 मई तक डीलर्स को जारी किए जाएंगे।

रिलायंस पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल 5 रुपए महंगा होने से डीलर्स की बिक्री गत वर्ष के मुकाबले 97 प्रतिशत तक घट गई है। ऐसे हालात में प्रदेश में रिलायंस के 107 पेट्रोल पंपों पर बीस करोड़ का पेट्रोल व डीजल का स्टॉक नहीं बिक पा रहा है।

करोड़ों का स्टॉक जमा होने की स्थिति में रिलायंस पेट्रोलियम के अधिकारी भी पेट्रोल पंप बंद करने की घोषणा में देरी कर रहे हैं, ताकि जमा स्टॉक का नुकसान कंपनी को नहीं उठाना पड़े।

प्रदेश के 107 रिलायंस पेट्रोल पंप बंद होने की घोषणा के बाद से ही राज्य के ढाई हजार पेट्रोल पंप कर्मियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है। इस घोषणा के बाद सभी डीलर्स ने अपने कर्मचारियों को पेट्रोल पंप अनिश्चिकाल के लिए बंद होने की जानकारी भी दे दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: