HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

प्रदेश में पारा 40 के पार

भोपालराजधानी समेत पूरे प्रदेश में सूरज के तीखे तेवरों ने शनिवार को लोगों को अप्रैल की गर्मी का अहसास करा दिया। अनेक स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चिलचिलाती धूप के बीच दोपहर में गर्म हवा लोगों को तपाती रही। तापमान में बढ़ोतरी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। दोपहर सड़कों पर पहले के मुकाबले आवाजाही में कमी आ गई है और दिन में सड़कों पर अधिकतर लोग चेहरे को कपड़े से ढंके नजर आते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।

शनिवार को शाजापुर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, जबलपुर में 40.5 डिग्री और ग्वालियर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र निदेशक डा. डीपी दुबे का कहना है कि प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से अरब सागर से नमी कम आ रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: