HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

बदलेगी शिक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रणाली

अजमेर.educationराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगले साल से होने वाली परीक्षाओं के इम्तिहान और मूल्यांकन प्रणाली में आमूल परिवर्तन करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इस फैसले पर औपचारिक मुहर लगाने के लिए 30 को बैठक होगी।

बोर्ड प्रशासन ने जो नया फामरूला तय किया है उसके मुताबिक प्रायोगिक परीक्षा के अंक 25 प्रतिशत और सत्रांक दोगुने यानि 20 प्रतिशत होंगे। इसके अलावा परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की संख्या भी निश्चित होगी।

इसके साथ ही प्रश्न बैंक भी बनेगा और हर विषय का एक ही पेपर होगा। सबसे अहम फैसला यह है कि प्रश्न बैंक केवल स्कूली अध्यापकों से ही तैयार कराए जाएंगे।

बोर्ड परीक्षा प्रणाली व मूल्यांकन पद्धति में बदलाव को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बोर्ड की मूल्यांकन समिति की सिर्फ मुहर लगना बाकी है।
—एल.डी. यादव, सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान

यह होंगे परिवर्तन

>> प्रश्न पत्रों की संख्या-माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर वर्तमान में भाषा विषयों को छोड़कर अन्य में दो-दो प्रश्न पत्रों की व्यवस्था है। आगामी परीक्षा से प्रत्येक विषय में केवल एक-एक प्रश्न पत्र होगा।

>> प्रश्न पत्रों की समयावधि- वर्तमान में माध्यमिक स्तर पर प्रश्न पत्र हल करने का समय ढाई घंटे तथा 15 मिनट का समय अतिरिक्त देय है। आगामी परीक्षा से 3 घंटे और 15 मिनट अतिरिक्त देय होंगे।

>> अब 20 प्रतिशत सत्रांक- वर्तमान में सत्रांक 10 प्रतिशत देय है। आगामी परीक्षा से 20 प्रतिशत होंगे।

>> प्रश्न बैंक का निर्माण- प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए केवल स्कूली शिक्षकों की मदद ली जाएगी। यह काम कॉलेज शिक्षकों से कराया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं भी स्कूली शिक्षक ही जांचेंगे।

>> परीक्षा समय में अंतराल- सीबीएसइ की तरह बोर्ड आगामी परीक्षा से हर पेपर के बीच 3 से 5 दिन का अंतराल देगा।

>> प्रायोगिक परीक्षा के अंक- प्रायोगिक परीक्षा के अंक पूर्र्णाक के 33 प्रतिशत के स्थान पर अगली परीक्षा से 25 प्रतिशत दिए जाएंगे।

>> पांच प्रश्न पत्र- मुख्य परीक्षा और पूरक परीक्षा के मद्देनजर वर्तमान में 3 प्रश्न पत्र तैयार कराए जाते हैं। भविष्य में पांच प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: