HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

क्रीमीलेयर पर बनाएंगे आम सहमति

मुंबई मानव संसाधन विकास मंत्री अजरुन सिंह कहा है कि वे क्रीमीलेयर पर कोई टकराव नहीं चाहते। फैसले का उल्लंघन किए बगैर क्रीमीलेयर पर आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने ओबीसी आरक्षण को निजी संस्थानों में लागू करने की संभावनाएं तलाशने के संकेत भी दिए हैं। अजरुन सिंह ने कहा कि इस फैसले पर बहस से ज्यादा जरूरी इसे लागू करने पर ध्यान देना है। आरक्षण को इसी शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि ओबीसी के लिए सीटें आरक्षित करने के मामले में किसी को भी, किसी सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पहले ही यह निर्णय ले लिया है। उन्होंने मामले पर विचार के लिए वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में एक अलग समिति गठित की है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि 27 फीसदी आरक्षण को देखते हुए इसे समायोजित करने के लिए संस्थानों में सीटों की क्षमता बढ़ाई जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: