HomeNewsNational National

165 गोदामों से निकला अनाज

नई दिल्लीआवश्यक वस्तुओं क ी कीमतों पर नियंत्रण क ी दिशा में पहला कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को 165 गोदामों पर छापा मारकर लगभग 2.5 लाख टन अनाज और अन्य वस्तुएं बरामद कीं। दिल्ली के खाद्य आपूर्ति विभाग की इस छापेमारी में बड़े पैमाने पर गेहूं, खाद्य तेल और एलपीजी के सिलेंडर बरामद हुए। इस संबंध में 46 गोदामों के चालान काटे गए और व्यापारियों पर 33 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री हारुन यूसुफ ने बताया कि जरुरत पड़ने पर और छापे मारे जाएंगे। राशन की दुकानों और एलपीजी सिलेंडरों के गोदामों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी उन्होंने कही। यूसुफ ने बताया कि दिल्ली सरकार ऐसे सभी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो कालाबाजारी करके सरकार द्वारा सोया और अन्य खाद्य तेलों से इम्पोर्ट ड्यूटी हटाने का फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंचने दे रहे।

केंद्र सरकार काफी समय से कहती आ रही है कि राज्य सरकारों की ओर से त्वरित कार्रवाई न करने के कारण ही कालाबाजारी बढ़ रही है और इसी वजह से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इसके बाद ही दिल्ली सरकार ने यह कार्रवाई की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: