HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

प्रिटी-ली ने बेचीं 1200 टिकटें

चंडीगढ़.इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन के लिए अपने बॉयफ्रेंड नेस वाडिया के साथ 300.57 करोड़ की बोली लगा चुकी प्रिटी जिंटा शनिवार को टीम के सदस्य ऑस्ट्रेलियन फॉस्ट बॉलर बेट्र ली के साथ मात्र 1200 टिकटें ही बेच सकीं। आयोजकों के अनुसार शनिवार को कुल 1500 टिकटें बिकी जिसमें से 1200 प्रिटी जिंटा और ब्रेट ली ने पीसीए टिकट काउंटर से बेची जबकि 300 ऑन लाइन बिकीं।

शनिवार को पीसीए में टिकट बेचने के लिए कार्निवाल सा माहौल बनाया गया था। प्रिटी ने दोपहर 3:30 बजे से टिकटें बेचना शुरू किया। आधा घंटा टिकट बेचने के बाद प्रिटि मीडिया से बात करने स्टेडियम के अंदर चली गईं। प्रिटी दोबारा ब्रेट ली के साथ 4:30 बजे टिकट काउंटर पर बैठीं। मोहाली स्टेडियम में जहां वनडे और टेस्ट मैचों के लिए हजारों की संख्या में टिकट खरीदने वालों की लाइन लगती थी वहीं शनिवार को यह संख्या उम्मीद से कम रही।

कम क्राउड, बहाना गर्मी का:

टिकट के लिए कम क्राउड देखकर प्रिटी का गुस्सा उस समय फूट गया जब काउंटर पर चल रहा पंखा कुछ समय के लिए बंद हो गया। तार हिलने से पंखा बंद होने के कारण प्रिटी ने गुस्साई आवाज में अपने गार्ड्स से कहा, ‘आई विल किल यू’ अगर अब इस पंखे को बंद किया।

हाथ जोड़ सत श्री अकाल कहती रही

प्रिटी ने टिकट काउंटर पर पहुंचे हर पंजाबी का सत श्री अकाल कह कर अभिवादन किया। इतना ही नहीं टिकट लेने वाले हर व्यक्ति को वे यह भी कहती रही कि मैच अकेले ही मत देखना फैमिली को भी साथ लाना। बेट्र ली ने हर व्यक्ति से हाथ मिलाकर अभिभादन किया।

प्रिटी के ऑटोग्राफ के क्रेजी रहे लोग

प्रिटी और ब्रेट ली ने हर टिकट पर ऑटोग्राफ दिए, लेकिन फिर भी लोगों की ऑटोग्राफ लेने की चाह कम नहीं हुई। किसी ने हाथ पर तो किसी ने कैप और डायरी पर प्रिटी के ऑटोग्राफ लिए।

कार्निवाल रहा फ्लॉप शो

पीसीए में टीम की टिकटें बेचने के लिए गेट नंवबर-14 की एंट्री के सामने ही कार्निवाल लगाया गया था। कार्निवाल में लाउड म्यूजिक के साथ-साथ कुछ स्टॉल भी लगाए गए थे।

स्टॉल्स में दर्शकों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं पर दो बॉलिंग पिच पर बॉयज ने बॉलिंग जरूर की और कैप्स भी जीतीं।

मेहंदी का स्टॉल रहा सूना

प्रिटी जिंटा ने आईपीएल की टिकटों के काउंटर के पास ही लेडीज के लिए खासतौर से मेहंदी का स्टॉल लगवाया था, लेकिन मात्र 10-12 महिलाएं हीं टिकट खरीदने आइर्ं। जो आई भी उन्होंने भी मेहंदी लगवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

प्रेम की हैलो पड़ी भारी

टिकट बेचते हुए प्रिटी जिंटा ने खरीददारों से खूब हाथ मिलाया, जिसके चलते उनके कंघे में दर्द हो गया। प्रेम नाम के एक लड़के के हैलो करके जाने के बाद प्रिटी ने बाजू को घूमाते हुए एक्सरसाइज करने के अंदाज में कहा कि यार ये हैलो था या कुछ और मेरी तो बाजू ही हिल गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: