HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

रजिस्टर्ड मैरिज कराने वाले बढ़ रहे

रायगढ़. एक दशक पूर्व कोर्ट मैरिज करने वालों की संख्या महज नाम मात्र थी, लेकिन अब समयानुसार लोगों की मानसिकता में भी काफी बदलाव आने लगा है, यही वजह है कि कोर्ट मैरिज की संख्या में हर वर्ष इजाफा होने लगा है।

शहर के विवाह पंजीयन कार्यालय में कोर्ट मैरिज करने वालों की संख्या में अब निरंतर वृद्धि होती जा रही है। वर्ष 2007 में कोर्ट मैरिज से 28 लोगों का विवाह कराया गया था। इस वर्ष जनवरी से महज अप्रैल के माह तक 17 लोगों का विवाह यहां कराया जा चुका है।

चार माह के अंतराल में 17 लोगों का विवाह होने से साफ जाहिर होता है कि कोर्ट मैरिज में अब समाज के लोग ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं एवं लोगों की मानसिकता में भी काफी बदलाव आ रहा है। इन्हीं कारणों से कोर्ट मैरिज की संख्या में वृद्धि हो रही है। यही नहीं विवाह पंजीयन कार्यालय में आवेदन देने वालों की सख्या भी अधिक होने लगी है।

फरवरी से अप्रैल 08 तक कोर्ट मैरिज के दस प्रकरण विचाराधीन हैं। जिस तरह से रजिस्टर्ड मैरिज की संख्या बढ़ रही है इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दिसंबर 08 तक रजिस्टर्ड मैरिज कराने वालों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ जाएगी।

रजिस्टर्ड मैरिज के नियम एवं शर्ते
रजिस्टर्ड मैरिज के अंतर्गत लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति अविवाहित है इस मैरिज के काबिल है।

यूं होता है विवाह
रजिस्टर्ड मैरिज करने वालों को प्रथम घोषणा पत्र, चालान 11 रुपए का एवं शपथ पत्र विवाह पंजीयन कार्यालय में पेश करना पड़ता है। तत्पश्चात आवेदन लगाने के 30 दिन के भीतर जांच कार्रवाई होने के पश्चात विवाह किया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: