दुबई.कुवैत में अब हर छठा व्यक्ति भारतीय है। इस बात ने वहां के राजनीतिज्ञों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने भारतीयों की बढ़ती जनसंख्या की तुलना एक ऐसे ‘टाइम बम’ से की है, जो किसी भी वक्त फट सकता है।
कुवैती राजनीतिज्ञ साद अल-खानफूर ने इन विदेशी मजदूरों को ‘रोगवाहक’ बताते हुए कहा कि इनसे कुवैत की मूल आबादी को बीमारी का शिकार होने का खतरा है। कुवैत में पांच लाख 32 हजार भारतीय और दो लाख 51 हजार बंगलादेशी रहते हैं।