HomeNewsNational National

अभिनेता चिप्स खाकर बन रहे हैं हृदयरोगी

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदौस को धूम्रपान करने वाले अभिनेता और छद्म विज्ञापन तो नापसंद थे ही, अब उन्होंने जंक फूड का सेवन करने वाले अभिनेताओं के प्रति भी नाराजगी जताई है।

रामदौस ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा है कि अभिनेता चिप्स खाकर हृदयरोगी बन जाते हैं। इसका कारण उनकी जंक फूड खाने की आदत है। उन्होंने सीधे तौर पर सैफ अली खान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन निशाना उन्हीं पर था। गौरतलब है कि सैफ एक नामी कंपनी की चिप्स का विज्ञापन करते हैं और पिछले साल उन्हें हार्ट की समस्या भी हो चुकी है।

52 फीसदी बच्चे सितारों की नकल कर रहे हैं

यह पहला मौका नहीं है, जब रामदौस ने फिल्म अभिनेताओं को आड़े हाथों लिया हो। गत जनवरी में भी उन्होंने फिल्मों में सिगरेट पीने के लिए शाहरुख की आलोचना की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि उनके पास इस बात के आंकड़े हैं कि बच्चे फिल्मी हस्तियों की जीवनशैली से प्रभावित होकर सिगरेट का सेवन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि 52 फीसदी बच्चे फिल्मी हस्तियों से प्रभावित होकर पहली बार धूम्रपान करते हैं। गत फरवरी में भी रामदौस ने शराब और तंबाकू के छद्म विज्ञापनों का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर इन विज्ञापनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। रामदौस ने अपनी शिकायत में कहा था, ‘वर्तमान में इन उत्पादों के विज्ञापनों में वही ब्रांड और लोगो दिखाए जा रहे हैं, जिसे पहले हम शराब के विज्ञापन में देखते थे।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: