Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
सैफ अली खान का नाम भी उन कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है जो एक साल में एक या दो ही फिल्म करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए उन्होंने एक कॉरपोरेट हाउस के साथ 30 करोड़ रूपए की डील साइन करने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि दरअसल, सैफ अब वे गलतियां नहीं दोहराना चाहते जो उन्होंने करियर के शुरुआत में की थीं। इसलिए वह बहुत सोच-समझ कर फिल्में साइन कर रहे हैं। सैफ अपनी हालिया रिलीज ‘रेस’ की सफलता से बहुत खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस महीने प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘टशन’ भी हिट हो जाएगी।