मुंबई. मुंबई के पश्चिमी सबअर्ब बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरी। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच-छह लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है।
बचाव दल ने मलबे से एक मजदूर को बाहर निकाल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह इमारत वीएसएनएल-एमटीएनएल की है।