News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़छोटे बच्चों को जो बातें कॉमिक्स के जरिये समझाई जा सकती हैं उन्हें पेरेंट्स और टीचर्स जल्दी नहीं समझा सकते। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आरपीसीडी डिपार्टमेंट ने छोटे बच्चों को बैंकिंग के बारे में जानकारी देने का बीड़ा उठाया है। आरपीसीडी के जीएम आर.के. टंडन ने बताया कि ग्रेजुएशन तक के स्टूडेंट्स को बैंक में अकाउंट खोलने की नॉलेज नहीं होती है इसलिए आरबीआई ने बचपन से ही बच्चों को सेविंग के बारे में जानकारी देना जरूरी समझा है।
स्पेशल कॉमिक्स:
8वीं तक के स्टूडेंट्स को कॉमिक्स के जरिये काफी कुछ सिखाया जा सकता है। आरबीआई ने बच्चों में सेविंग, इंट्रस्ट और लोन की आदत को कॉमिक्स करेक्टर्स के माध्यम से समझाया है।
अवेयरनेस के लिए कंपीटिशन:
अकाउंट्स और सेविंग के बारे में बच्चों में अवेयरनेस लाने के लिए इस साल जनवरी में कंपीटिशन रखवाया गया था। इसमें तीन ग्रुपों में कक्षाओं को बांटा गया। 6वीं से 8वीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को बैंक का रोल, सेविंग की अहमियत, बैंक की सामाजिक जिम्मेदारियों और पिछड़े इलाकों में बैंक के महत्व जैसे टॉपिक्स दिए गए थे।
तीन हजार एंट्रीज:
पंजाब और हिमाचल से कंपीटिशन में तीन हजार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कंपीटिशन के विनर्स को ड्राफ्ट से माध्यम से पुरस्कृत किया गया ताकि वे जान सकें कि अकाउंट क्या है और कैसे खुलता है। अगर छोटी उम्र से ही बचत के बारे में जानकारी मिल जाए तो बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा।
छोटी उम्र में उत्सुकता:
स्टूडेंट्स में नई चीजों को जानने की उत्सुकता होती है यह उत्सुकता उनमें काटरून के जरिए जगाई जा सकती है। इससे वे पेरेंट्स से सवाल पूछेंगे और फैमिली इस मुद्दे पर जुड़ेगी।
आरबीआई ने लगाई प्रदर्शनी:
आरबीआई ने लोगों को सिक्कों की जानकारी के लिए बैंक परिसर सेक्टर-17 में प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में पुरातत्व काल के सिक्कों का संग्रह भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने किया। स्कूली बच्चों को फाइनेंशियल एजूकेशन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा सिक्कों को एकत्रित करने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह प्रदर्शनी रोचक रही।
कॉमिक्स से मिली जानकारी
>> बैंक में अकाउंट कैसे खुलता है। >> सेविंग करने से ब्याज मिलता है। >> हायर स्टडी के लिए लोन मिल जाता है। >> पैसे बैंक में सेफ रहते हैं। >> चेक और ड्राफ्ट का मतलब पता लगता है।