HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पीयू में छात्रों को पैसे देने पर भी नहीं मिली टी शर्ट!

चंडीगढ़पिछले साल नवंबर में पीयू में यूनिवर्सिटी के कलर (और नाम) की टी-शर्ट देने के लिए स्टूडेंट्स से पैसे जमा कराए गए थे। अब सेशन खत्म होने को है, लेकिन स्टूडेंट्स को अभी तक टी शर्ट नहीं मिली। पैसा जमा करने वाले स्टूडेंट्स इस संबंध में पैसे वापस करने या टी शर्ट देने की मांग भी कर चुके हैं। अब उन्होंने इसकी शिकायत पीयू अथॉरिटी से की है।

27 हजार का मामला

टी-शर्ट देने का निर्णय नवंबर में स्टूडेंट काउंसिल बनने के बाद लिया गया। यह काम पुसू कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। टी-शर्ट की कीमत 250 रुपए रखी गई। 108 स्टूडेंट्स ने पैसे जमा करवाए जिससे 27 हजार रुपए एकत्रित हुआ।

क्या-क्या हुआ

टी-शर्ट के लिए पैसा इकट्ठा करने का जिम्मा लॉ डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स को सौंपा गया था। उन्होंने जमा किया गया पैसा टी-शर्ट का आर्डर देने के लिए पुसू के किसी बड़े लीडर को दे दिया। लेकिन पुसू के इस बड़े लीडर ने अभी तक स्टूडेट्स को टी-शर्ट उपलब्ध नहीं कराए। अब सैशन पूरा होने को है तो पास आउट होने वाले और दूसरे स्टूडेंट टी-शर्ट या पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं। जब यह दोनों ही मांगें पूरी नहीं हुई तो इस मामले की शिकायत पीयू के डीएसडब्ल्यू से की गई है।

स्टूडेंट्स को जिम्मा क्यों

किसी भी एजूकेशन इंस्टीट्यूशनल कलर की टी शर्ट, ट्रैक सूट आदि स्टूडेंट्ज को देने का जिम्मा वहां के प्रशासन का होता है। जबकि पीयू में यह काम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन को सौंप दिया गया। यह काम पीयू अथॉरिटी के किसी अधिकारी को सुपुर्द भी किया जा सकता था, जो स्टूडेंट्स के प्रति जवाबदेह होता।

.स्टूडेंट को जल्द ही टी-शर्ट् मिल जाएगी। दरअसल, देरी टी-शर्ट के मैन्युफैक्चर्स की ओर से हुई है। -दिनेश, स्टूडेंट, लॉ डिपार्टमेंट

मेरे नोटिस में यह मामला आया तो है, लेकिन अभी पूरी तरह से देखा नहीं है। इस मामले को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।

-प्रो. नवल किशोर, डीएसडब्ल्यू, पीयू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: