News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ को लेकर पीयू गेट नंबर-२ के पास शनिवार रात कार सवार लोगों ने चार लड़कों को जमकर पीटा। पुलिस ने चारों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां दो लड़कों को गंभीर हालत के मद्देनजर भर्ती कर लिया गया।
थाना-११ प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि सेक्टर-१५ मकान नंबर-१३६ में सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा और विक्रमजीत सिंह रहते हैं। शनिवार दोपहर सुखपाल की गर्लफ्रेंड उससे मिलने घर के बाहर पहुंची। विक्रमजीत ने उस पर कमेंट किया तो सुक्खा और विक्रमजीत में मारपीट हुई। लोगों ने बीच-बचाव किया।
देर शाम सुक्खा ने विक्रमजीत को फोन कर समझौते की बात की। विक्रमजीत ने उसे यूनिवर्सिटी बुला लिया। गेट नंबर-२ के पास पहुंचते ही सुक्खा और उसके साथ आए दर्जन भर साथियों ने डंडों से विक्रमजीत और उसके दोस्त राजेश, गुरसेवक और गुरिंदर को पीटा और फरार हो गए। देर रात पुलिस ने सुक्खा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, पर किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।