bhaskar Web English
HomeMagazineMusic Music

संगीत प्रेमी नीरजा

अदा सबसे जुदा.पारिवारिक पृष्ठभूमि से इतर नीरजा बिड़ला ने संगीत और अध्यात्म का अद्भुत संगम बनाया है। कुछ समय पहले ही नीरजा ने डांस गुरू श्यामक डावर के साथ मिलकर एक म्यूजिकल शो मुंबई में आयोजित किया। इसमें अध्यात्म को इंटरटेनमेंट के साथ प्रस्तुत किया गया था।

वैसे खुद नीरजा का कहना है कि म्यूजिक शुरू से ही उनका पैशन रहा है। उन्हें हिंदी फिल्मी संगीत के अलावा रॉक और जैज पसंद है लेकिन आरडी बर्मन का संगीत उनका ऑल टाइम फेवरेट है। म्यूजिक ही नहीं नीरजा ने कुछ समय पहले ही संतूर बजाना सीखा है। ऐसा उन्होंने किसी इंस्ट्रूमेंट को सीखने की ललक के चलते किया। इसकी शुरुआत पियानो से हुई और बाद में सितार पर हाथ आजमाया। हालांकि नीरजा सितार को थोड़ा मुश्किल जरूर मानती हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं नीरजा को लगता है कि म्यूजिक उनकी लिमिट नहीं है इसलिए वह डांस की तरफ कदम बढ़ाने का ख्याल रखती हैं। अगर वक्त ने इजाजत दी तो श्रीमती कुमार मंगलम बिड़ला साल्सा सीखना चाहेंगी। वैसे देखा जाए तो म्यूजिक का क्रददान पूरा बिड़ला घराना ही है।

कुमार मंगलम के साथ ही राजश्री बिड़ला भी संगीत का शौक रखती हैं। नीरजा बताती हैं कि उनके पति और बेटा काफी अच्छा गा लेते हैं। वैसे कुमार को शादी से पहले म्यूजिक का ज्यादा शौक नहीं था, लेकिन साथ रहते-रहते दोनों के कुछ शौक समान हो गए। कभी-कभी तो पूरा परिवार ही साथ में बैठकर संगीत का आनंद उठाता है। वैसे, नीरजा के अनुसार ऐसा दुर्लभ अवसर कम ही आता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: